Skip to main content

स्वस्थ आहार लेने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?


 हम सभी के लिए, स्वस्थ विकल्प चुनना हमेशा आसान नहीं होता।  और हम सभी अवगत रहना चाहते हैं, ताकि हम सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें।  हमें ट्रैक पर बनाए रखने में मदद के लिए कुछ रिमाइंडर यहाँ दिए गए हैं।


 स्वस्थ आहार लेने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए?

 कम चीनी, सरल कार्बोहाइड्रेट, ट्रांस वसा और संतृप्त वसा खाएँ।

 अधिक फल, सब्जियाँ और साबुत अनाज खाएँ।

 एक परिवार के रूप में एक साथ भोजन करें—भोजन का समय उन लोगों के साथ साझा करें जिन्हें आप परिवार के रूप में परिभाषित करते हैं।

 यदि आपकी कोई चिकित्सीय स्थिति है, जिसके लिए विशेष आहार लेना होता है, तो इसका पालन करना सुनिश्चित करें।

 यदि आपकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है, तो कैल्शियम और विटामिन D लेने पर विचार करें।

 यदि आप गर्भवती हैं (या गर्भवती होने की सोच रही हैं), तो प्रसवपूर्व विटामिन लें।

 मुझे कितना व्यायाम और कितनी नींद लेने का प्रयास करना चाहिए?

 अपनी उम्र और चिकित्सीय स्थिति के लिए सप्ताह में कम से कम 3 बार उपयुक्त 30 से 60 मिनट का व्यायाम (एरोबिक और रेसिस्टेंस) करें।

 अधिक चलें—और सीढ़ियाँ चढ़ें।

 रोज़ाना कम से कम 6 से 10 घंटे की नींद लें।

 अपने सोने के शेड्यूल को जितना हो सके नियमित रखें।

 मैं बीमार होने से बचने का प्रयास कैसे कर सकता/सकती हूँ?

 खाने और खाना पकाने से पहले अपने हाथ धोएँ।

 खाद्य पदार्थों (विशेषकर मांस) को उचित रूप से स्‍टोर करें, तैयार करें और पकाएँ।

 साफ या उपचारित पानी ही पिएँ।

 छोटे घावों को साबुन और पानी से धोएँ और उन्हें ढककर रखें।

 जब मच्छर या टिक के संपर्क में आने की संभावना हो, तो उचित कपड़े और कीट विकर्षक या इन्सेक्‍ट रिपेलेंट का उपयोग करें।

 सुरक्षित सेक्स करें।

 मैं चोट लगने से बचने का प्रयास कैसे कर सकता/सकती हूँ?

 सीटबेल्ट पहनें; यदि आप बच्चे हैं, तो कार की सीट का उपयोग करें।

 साइकिल या मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनें और क्रियाकलाप (मनोरंजन या व्यवसाय) के लिए उपयुक्त अन्य सुरक्षात्मक गियर का उपयोग करें।

 नशे में, अत्यधिक नींद में या विचलित होने पर वाहन या बिजली से चलने वाले उपकरण न चलाएँ।

 नौकायन करते समय लाइफ़ जैकेट पहनें, उथले पानी में गोता न लगाएं और तैरना सीखें।

 आग्नेयास्त्रों को सुरक्षित रूप से स्‍टोर करें और संभाल कर रखें।

 सुरक्षित घर बनाएँ – बच्चों और बड़े वयस्कों के लिए घर के अंदर और बाहर की जगह सुरक्षित बनाएँ और धुएँ और कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर चलती हालत में रखें।

 मैं अपने दिमाग को स्वस्थ कैसे रखूँ?

 अपने दिमाग को सक्रिय रखें—शब्द पहेली या सुडोकू खेलें, पढ़ें, ताश खेलें या जिग्सॉ पहेली खेलें।

 तनावग्रस्त या उदास महसूस करने पर किसी प्रियजन या स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता को बताएँ।

 स्क्रीन का समय सीमित करें—अतिरिक्त समय सामाजिक मेलजोल में बिताएँ या टहलने जाएँ। 

 अल्कोहल का सेवन कम मात्रा में करें या बिलकुल न करें।

 ऐसी दवाएँ न लें जिनका उद्देश्य किसी चिकित्सीय समस्या का इलाज करना नहीं है।  अगर आपको लगता है कि आपको दवा की समस्या है, तो मदद माँगें। 

 स्वस्थ रिश्ता बनाएँ।  यदि आपका रिश्ता अस्वस्थ है, तो स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता या स्थानीय संगठन मदद कर सकते हैं।




 मुझे कौन से दूसरे स्वस्थ विकल्प चुनने चाहिए?

 धूम्रपान न करें (और यदि आप करते हैं तो बिस्तर पर धूम्रपान न करें)।

 अपने दाँतों को दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें और सफाई और जाँच के लिए नियमित रूप से डेंटिस्ट से मिलें।

 धूप में निकलते समय सावधान रहें और सनस्क्रीन लगाएँ।

 जाँच और टीकाकरण के लिए किसी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से नियमित रूप से (वर्ष में कम से कम एक बार) मिलें।



 

Comments

Popular posts from this blog

Gharelu Ilaaj for seasonal flu, viral infection

  Gharelu Ilaaj for seasonal flu   1.  Honey-ginger tea Preparation: एक कप पानी उबालें, इसमें 1 teaspoon कद्दूकस किया अदरक डालें, 5 मिनट तक पकाएं।  अब उसमें 1 teaspoon शहद मिलाकर पीएं।  The following are some of its advantages: it is antiviral, it is anti-inflammatory, and it has a calming effect.   2.  Milk with turmeric (Haldi Doodh) Preparation: 1 teaspoon Benefits: Strong antibacterial and antiviral properties, as well as improved immunity    3.  Inhalation of steam (Vapor Therapy) Preparation : eucalyptus, peppermint, and eucalyptus essential oils Benefits: nasal congestion और गले में खराश में तुरंत आराम मिलता है।    4.  Gargle with salt water Preparation: 1 teaspoon, 3–4 times a day.The advantages are as follows:    5.  Hydration & Herbal Teas  herbal teas (such as ginger, turmeric, and tulsi), clear broths (such as vegetable broth and chicken soup), and The following are some of its advantage...

“Healthy Life Tips: Simple Ways to Stay Fit and Happy”

   🌿 Healthy Life: Simple Tips for a Better You  Finding a healthy balance in your day-to-day activities is an essential component of leading a "healthy life." A healthy lifestyle improves your energy, boosts immunity, and reduces the risk of diseases.  Here are some straightforward and efficient "healthy life tips" that you can implement right away:  1. Eat Balanced Meals  Choose fresh fruits, vegetables, whole grains, and lean proteins.  Avoid too much junk food, sugar, and processed items.   2. Stay Active  At least 30 minutes of walking, yoga, or any physical activity daily keeps your body strong and mind stress-free.   3. Sleep soundly Quality sleep of 7–8 hour s restores your body and sharpens your focus.   4. Stay Hydrated  Drink a lot of water to keep your body and skin healthy and glowing.  5. Reduce Stress P ractice meditation, deep breathing, or hobbies that relax your mind.  ✨ Healthy Life Benefits: Mor...

Mental Health Issues

Mental Health 🗣️ : Chuppi Todna Zaroori Hai Overall well-being, mental health, and stigmatized and misunderstood topics are all important aspects of overall well-being. Aaj ke fast-paced duniya mein mental health problems har saal millions of logon ko affect karti hai — chahe unki age, gender, culture ya economic status kuch bhi ho.  Mental health is a crisis in and of itself, but an environment that fosters emotional well-being and provides support is just as important. How about mental health, right? Mental health ka matlab hai humari emotional, psychological, aur social well-being .  You should make a decision based on what you feel and how you act. Doosron ke saath relation banane, decisions lene ki capacity ko influence karta hai, humare stress handle karne Balki yeh hai ki aap life ke challenges ko handle kar sakte ho, setbacks se bounce back karte ho, and healthy relationships maintain karte ho. Achhi mental health ka matlab yeh nahi ki problems nahi hain Anxiety di...